Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। - प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 2,300 करोड़ की स्वीकृति। - मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने हेतु 495 करोड़ मंजूर। - नमो हरित नगर योजना के लिए 100 करोड़ स्वीकृत; 65 नगरीय निकायों में नगर वन विकसित होंगे। - स्टेट डाटा सेंटर 3.0 के आधुनिकीकरण, आईटी अवसंरचना और डिजास्टर रिकवरी के लिए 800 करोड़ की मंजूरी। - विज्ञान पार्क, एकल नागरिक डाटाबेस एवं बॉयो टेक्नोलॉजी पार्क की निरंतरता के लिए 123 करोड़ स्वीकृत। - मध्यप्रदेश उपार्जित गेहूँ, चना, ज्वार एवं बाजरा निस्तारण नीति-2026 को मंजूरी। - आईटी, आईटीईएस एवं ईएसडीएम इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी-2023 में संशोधन को स्वीकृति। - विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी। - स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन पर उपकर एवं अतिरिक्त स्टांप शुल्क में छूट। - भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी। - लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना की निरंतरता के लिए 42 करोड़ की स्वीकृति। - एनसीसी एवं लोक-वित्त पोषित योजनाओं की निरंतरता के लिए 543 करोड़ मंजूर। - केन-बेतवा लिंक, रूंज एवं मझगांव सिंचाई परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त 202.50 करोड़ की स्वीकृति। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

MORE NEWS

डिजिटल सुरक्षा का महाअभियान

जिला निवाड़ी में 15 दिवसीय "सेफ क्लिक 2.0" का पीएमश्री कॉलेज में हुआ समापन
--
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के नेतृत्व में जिला निवाड़ी में विगत 24 जून से लगातार संचालित हो रहे 15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" का आज 8 जुलाई को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री कॉलेज निवाड़ी में गरिमय व भव्य माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ नसीम खान, शिक्षकगण और  में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णा माबई, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप यादव के द्वारा साइबर संबंधी अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से जानकारी दी गई कि आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट जितना उपयोगी है, साइबर ठगी का खतरा भी उतना ही बड़ा है। 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान का असली मकसद आपको केवल जागरूक करना नहीं, बल्कि आपको अपने परिवार और समाज का 'साइबर योद्धा' बनाना है। एक जिम्मेदार साइबर योद्धा के रूप में अब यह आपकी ड्यूटी है कि आप अपने घर के बुजुर्गों, महिलाओं और आसपास के लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएं। सबको समझाएं कि किसी भी लालच देने वाले या अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें और अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी से शेयर न करें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट कतई स्वीकार न करें।

इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान निवाड़ी पुलिस ने केवल औपचारिक कार्यक्रम न करते हुए, इसे एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप दिया। समाज के हर वर्ग, हर संस्थान और हर संवेदनशील स्थल तक पहुँचने के लिए पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर दिया। 

पिछले 15 दिनों में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
शासकीय, वित्तीय व सामाजिक संस्थानों में कार्यशाला: पुलिस टीमों ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों, अर्थशास्त्र की संस्थानों, बैंकों और अस्पतालों में जाकर अधिकारी-कर्मचारियों, मरीजों व उपभोक्ताओं को बैंकिंग फ्रॉड के प्रति सचेत किया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को विशेष रूप से सुरक्षित इंटरनेट यूज और सोशल मीडिया प्राइवेसी के गुण सिखाए गए।

शैक्षणिक संस्थानों व कोचिंग सेंटरों में कवरेज : जिले के सभी प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और निजी कोचिंग सेंटरों में सघन साइबर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी क्विज, पोस्टर पंपलेट वितरण आदि के जरिए इस संदेश को रचनात्मक रूप से फैलाया गया।

ग्रामीण अंचलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में चौपाल: ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में विशेष चौपालें लगाई गईं। ग्रामीणों को उनकी ही सरल और स्थानीय भाषा में एटीएम फ्रॉड, लॉटरी के नाम पर होने वाले धोखे और फर्जी कॉल से सावधान रहने के तरीके सिखाए गए। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र 'हाट-बाजारों' में जाकर दुकानदारों और खरीदारों को जागरूक किया गया।

सार्वजनिक स्थलों, मुख्य बाजारों व चौराहों पर दस्तक: जिले के प्रमुख बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों, व्यापारिक केंद्रों और व्यस्त मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की गईं। यात्रा कर रहे आम मुसाफिरों, राहगीरों और दुकानदारों को पंपलेट व पोस्टर दिखाकर 'अज्ञात लिंक्स' पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी गई।

रैली का जोश: युवाओं को इस अभियान की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिले, कस्बों में जागरूकता रैलियां  का आयोजन किया गया, जिससे पूरे जिले में इस अभियान की गूंज पहुंची।

विद्यार्थियों को सौंपी कमान, बनाए गए 'साइबर योद्धा'

इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर 'साइबर योद्धा' (Cyber Warriors) के रूप में तैयार किया गया है।

इसी अनुक्रम में थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत उप निरीक्षक गौरव राजोरिया के द्वारा शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में छात्र-छात्राओं/शिक्षकों को, थाना टेहरका अंतर्गत ग्राम टेहरका में सहायक उपरीक्षक वेद प्रकाश पटेरिया के द्वारा ग्राम वासियों को एवं चौकी तरीचरकला पुलिस स्टाफ के द्वारा तरीचरकला बाजार में आमजन को, थाना जेरोन अंतर्गत निरीक्षक श्याम सिंह परिहार के द्वारा खेड़ापति मंदिर के पास ग्राम वासियों को साइबर अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जागरूक किया।

निवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील-
" ना दें ओटीपी-पासवर्ड, ना करें अनजान लिंक पर क्लिक;
सतर्क रहकर ही बनेगा, आपका हर एक 'सेफ क्लिक '।"
(नोट: किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।)

CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #safeclik #JansamparkMP #niwari

डिजिटल सुरक्षा का महाअभियान जिला निवाड़ी में 15 दिवसीय "सेफ क्लिक 2.0" का पीएमश्री कॉलेज में हुआ समापन -- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के नेतृत्व में जिला निवाड़ी में विगत 24 जून से लगातार संचालित हो रहे 15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" का आज 8 जुलाई को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री कॉलेज निवाड़ी में गरिमय व भव्य माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ नसीम खान, शिक्षकगण और में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णा माबई, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप यादव के द्वारा साइबर संबंधी अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से जानकारी दी गई कि आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट जितना उपयोगी है, साइबर ठगी का खतरा भी उतना ही बड़ा है। 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान का असली मकसद आपको केवल जागरूक करना नहीं, बल्कि आपको अपने परिवार और समाज का 'साइबर योद्धा' बनाना है। एक जिम्मेदार साइबर योद्धा के रूप में अब यह आपकी ड्यूटी है कि आप अपने घर के बुजुर्गों, महिलाओं और आसपास के लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएं। सबको समझाएं कि किसी भी लालच देने वाले या अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें और अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी से शेयर न करें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट कतई स्वीकार न करें। इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान निवाड़ी पुलिस ने केवल औपचारिक कार्यक्रम न करते हुए, इसे एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप दिया। समाज के हर वर्ग, हर संस्थान और हर संवेदनशील स्थल तक पहुँचने के लिए पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर दिया। पिछले 15 दिनों में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: शासकीय, वित्तीय व सामाजिक संस्थानों में कार्यशाला: पुलिस टीमों ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों, अर्थशास्त्र की संस्थानों, बैंकों और अस्पतालों में जाकर अधिकारी-कर्मचारियों, मरीजों व उपभोक्ताओं को बैंकिंग फ्रॉड के प्रति सचेत किया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को विशेष रूप से सुरक्षित इंटरनेट यूज और सोशल मीडिया प्राइवेसी के गुण सिखाए गए। शैक्षणिक संस्थानों व कोचिंग सेंटरों में कवरेज : जिले के सभी प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और निजी कोचिंग सेंटरों में सघन साइबर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी क्विज, पोस्टर पंपलेट वितरण आदि के जरिए इस संदेश को रचनात्मक रूप से फैलाया गया। ग्रामीण अंचलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में चौपाल: ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में विशेष चौपालें लगाई गईं। ग्रामीणों को उनकी ही सरल और स्थानीय भाषा में एटीएम फ्रॉड, लॉटरी के नाम पर होने वाले धोखे और फर्जी कॉल से सावधान रहने के तरीके सिखाए गए। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र 'हाट-बाजारों' में जाकर दुकानदारों और खरीदारों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों, मुख्य बाजारों व चौराहों पर दस्तक: जिले के प्रमुख बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों, व्यापारिक केंद्रों और व्यस्त मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की गईं। यात्रा कर रहे आम मुसाफिरों, राहगीरों और दुकानदारों को पंपलेट व पोस्टर दिखाकर 'अज्ञात लिंक्स' पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी गई। रैली का जोश: युवाओं को इस अभियान की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिले, कस्बों में जागरूकता रैलियां का आयोजन किया गया, जिससे पूरे जिले में इस अभियान की गूंज पहुंची। विद्यार्थियों को सौंपी कमान, बनाए गए 'साइबर योद्धा' इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर 'साइबर योद्धा' (Cyber Warriors) के रूप में तैयार किया गया है। इसी अनुक्रम में थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत उप निरीक्षक गौरव राजोरिया के द्वारा शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में छात्र-छात्राओं/शिक्षकों को, थाना टेहरका अंतर्गत ग्राम टेहरका में सहायक उपरीक्षक वेद प्रकाश पटेरिया के द्वारा ग्राम वासियों को एवं चौकी तरीचरकला पुलिस स्टाफ के द्वारा तरीचरकला बाजार में आमजन को, थाना जेरोन अंतर्गत निरीक्षक श्याम सिंह परिहार के द्वारा खेड़ापति मंदिर के पास ग्राम वासियों को साइबर अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जागरूक किया। निवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील- " ना दें ओटीपी-पासवर्ड, ना करें अनजान लिंक पर क्लिक; सतर्क रहकर ही बनेगा, आपका हर एक 'सेफ क्लिक '।" (नोट: किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।) CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #safeclik #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में "नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में "नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एन खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार तथा समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करें।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ जितेन्द्र आरोलिया ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए, न कि नशे जैसी बुरी आदतों में। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, नियमित अध्ययन, खेलकूद एवं योग जैसी स्वस्थ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के  प्राध्यापक एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहे।

#नशामुक्त_भारत_अभियान #JansamparkMP #niwari

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में "नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में "नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एन खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार तथा समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करें। कार्यक्रम प्रभारी डॉ जितेन्द्र आरोलिया ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए, न कि नशे जैसी बुरी आदतों में। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, नियमित अध्ययन, खेलकूद एवं योग जैसी स्वस्थ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहे। #नशामुक्त_भारत_अभियान #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित 
--
मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के तहत संचालक राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री देवेन्द्र गुर्जर (उपसंचालक mpsacs भोपाल) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निवाड़ी डॉ. अनिल झामनानी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में एड्स नियंत्रण इकाई जिला निवाड़ी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक का संचालन डॉ राहुल गुप्ता जी के द्वारा किया गया जिसमें जिला अंतर्गत एच आई व्ही / सिफलिस / हेपेटाइटिस की रोकथाम हेतु मिशन एड्स सुरक्षा लक्ष्य 95:95:99 पर चर्चा की गई बैठक के दौरान जिले में कार्यरत इकाइयों के कार्य की समीक्षा की गई एवं मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। 

डॉ. प्रवीण कुमार अहिरवार जिला एड्स नोडल अधिकारी द्वारा मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम को संपूर्ण प्रयास से सफल बनाने जानकारी दी गई एवं लक्ष्य को पूर्ण बैठक के दौरान श्री अनिल महदेले जी (एम एंड ई,दिशा यूनिट सागर), भास्कर तिवारी जी, आईसीटीसी से काउंसलर श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी, एलटी दीपक रावत एवं दर्शना महिला कल्याण समिति टी आई परियोजना ओरछा से प्रताप सिंह परिहार (परियोजना प्रबंधक), देशराज विश्वकर्मा (एम एंड ई), राधे जाटव(काउंसलर), अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव ( ओ आर डब्लू) उपस्थित रहे।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkmp #niwari

मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित -- मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के तहत संचालक राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री देवेन्द्र गुर्जर (उपसंचालक mpsacs भोपाल) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निवाड़ी डॉ. अनिल झामनानी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में एड्स नियंत्रण इकाई जिला निवाड़ी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन डॉ राहुल गुप्ता जी के द्वारा किया गया जिसमें जिला अंतर्गत एच आई व्ही / सिफलिस / हेपेटाइटिस की रोकथाम हेतु मिशन एड्स सुरक्षा लक्ष्य 95:95:99 पर चर्चा की गई बैठक के दौरान जिले में कार्यरत इकाइयों के कार्य की समीक्षा की गई एवं मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. प्रवीण कुमार अहिरवार जिला एड्स नोडल अधिकारी द्वारा मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम को संपूर्ण प्रयास से सफल बनाने जानकारी दी गई एवं लक्ष्य को पूर्ण बैठक के दौरान श्री अनिल महदेले जी (एम एंड ई,दिशा यूनिट सागर), भास्कर तिवारी जी, आईसीटीसी से काउंसलर श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी, एलटी दीपक रावत एवं दर्शना महिला कल्याण समिति टी आई परियोजना ओरछा से प्रताप सिंह परिहार (परियोजना प्रबंधक), देशराज विश्वकर्मा (एम एंड ई), राधे जाटव(काउंसलर), अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव ( ओ आर डब्लू) उपस्थित रहे। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkmp #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

"रक्तदान महादान" : निवाड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित 16 लोगों ने किया रक्तदान 

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल झमनानी के मार्गदर्शन में आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और "रक्तदान महादान" के संकल्प को चरितार्थ किया।

शिविर में समाज को प्रेरित करने के लिए खुद प्रशासनिक नेतृत्व और डॉक्टरों ने आगे आकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले प्रमुख लोगों में जनपद पंचायत निवाड़ी की सीईओ श्रीमती वंदना कैथल, जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के सीईओ श्री दुर्गेश भूमरकर, सीएमएचओ डॉ. अनिल झमनानी और बीएमओ डॉ. आर.सी. मलारया शामिल रहे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री नंदकिशोर नापित और श्री कमलेश चौरसिया सहित कुल 16 अधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से एकत्रित रक्त आपातकाल में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों और गंभीर बीमारों के लिए जीवनदान साबित होता है।

इस गरिमामयी अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार तलैया, सुश्री स्वाति सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री पुष्पेंद्र प्रजापति सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #BloodDonationCamps #JansamparkMP #niwari

"रक्तदान महादान" : निवाड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित 16 लोगों ने किया रक्तदान कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल झमनानी के मार्गदर्शन में आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और "रक्तदान महादान" के संकल्प को चरितार्थ किया। शिविर में समाज को प्रेरित करने के लिए खुद प्रशासनिक नेतृत्व और डॉक्टरों ने आगे आकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले प्रमुख लोगों में जनपद पंचायत निवाड़ी की सीईओ श्रीमती वंदना कैथल, जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के सीईओ श्री दुर्गेश भूमरकर, सीएमएचओ डॉ. अनिल झमनानी और बीएमओ डॉ. आर.सी. मलारया शामिल रहे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री नंदकिशोर नापित और श्री कमलेश चौरसिया सहित कुल 16 अधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से एकत्रित रक्त आपातकाल में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों और गंभीर बीमारों के लिए जीवनदान साबित होता है। इस गरिमामयी अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार तलैया, सुश्री स्वाति सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री पुष्पेंद्र प्रजापति सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #BloodDonationCamps #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026