रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मार्ग पर थाना गुप्तकाशी के अंतर्गत सेमी-भैंसारी गांव के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे।घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से मिलते ही SDRF, रुद्रप्रयाग पुलिस और DDRF की संयुक्त टीमें तुरंत हरकत में आईं और तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बेहद दुर्गम और गहरी खाई होने के बावजूद, रेस्क्यू टीमों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सियों (रोप) और आधुनिक उपकरणों की मदद से खाई में प्रवेश किया। टीमों ने कड़े परिश्रम के बाद तीनों घायल युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #ruderperyag #viralvideo