पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग पर कूलागाड में स्थित एक महत्वपूर्ण पुल भारी पत्थर और बोल्डर गिरने के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे के बाद सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हुआ है।
सीमा सड़क संगठन (BRO) से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मार्ग को सुचारू करने और यातायात को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। BRO के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि आज शाम तक डायवर्जन (वैकल्पिक मार्ग) बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे फंसे हुए वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मार्ग की ताजा स्थिति देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #pithoragarh