धारचूला-तवाघाट NH पर कुदरत का कहर! बोल्डर गिरने से कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, यातायात ठप
पिथौरागढ़ से बड़ी खबर है। धारचूला-तवाघाट एनएच पर पत्थर और बोल्डर गिरने से कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ है। बीआरओ की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारु करने में जुटी है। बीआरओ के अनुसार आज शाम तक डायवर्जन का कार्य पूरा कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।