जमुई में गेहूमन सांप के डं^स^ने के बाद इलाज के दौरान बच गई वृद्ध की जा^न
जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना गांव में गुरुवार की रात 8:30 बजे कोबरा यानि गेहूमन सांप ने सरयुग यादव को डं^स लिया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा उक्त सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया गया और सरयूग यादव को भी भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में गेहूमन सांप के विष का लक्षण दिखाई देते ही डॉ. मृत्युंजय पंडित द्वारा ताबड़तोड़ करीब 20 भाइल एंटी- वेनम इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान धीरे- धीरे वृद्ध के तबियत में सुधार होनी शुरू हो गई। इसके बाद रातभर वृद्ध को सदर अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया और स्वस्थ्य व स्थिति सामान्य होने पर शुक्रवार की सुबह वृद्ध को डिस्चार्ज किया गया है। #jamuitopnews #jamuidistrict #cobrasnack #cobrabite #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026