
जमुई में एक बार फिर सांप के डं^स^ने के बाद झाड़फूंक में गई बच्ची की जा^न जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैराकादो गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि सोए अवस्था में विषैले सांप ने गणेश मांझी की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी को डं^स लिया। इसके 👌🏼बाद परिजन इलाज के बजाय गुड़िया कुमारी को झाड़फूंक के लिए ले गए, लेकिन झाड़फूंक के दौरान जब गुड़िया कुमारी की स्थिति बिगड़ गई तब शनिवार की सुबह 6:00 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान गुड़िया कुमारी की मौ^त हो गई। उसके बाद गुड़िया कुमारी के श^व को परिजन घर लेकर चले गए। गुड़िया कुमारी की मौ^त के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। #jamuitopnews #jamui #jamuiPolice #cobra #cobrasnack #viralpost
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026

जमुई में गेहूमन सांप के डं^स^ने के बाद इलाज के दौरान बच गई वृद्ध की जा^न जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना गांव में गुरुवार की रात 8:30 बजे कोबरा यानि गेहूमन सांप ने सरयुग यादव को डं^स लिया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा उक्त सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया गया और सरयूग यादव को भी भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में गेहूमन सांप के विष का लक्षण दिखाई देते ही डॉ. मृत्युंजय पंडित द्वारा ताबड़तोड़ करीब 20 भाइल एंटी- वेनम इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान धीरे- धीरे वृद्ध के तबियत में सुधार होनी शुरू हो गई। इसके बाद रातभर वृद्ध को सदर अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया और स्वस्थ्य व स्थिति सामान्य होने पर शुक्रवार की सुबह वृद्ध को डिस्चार्ज किया गया है। #jamuitopnews #jamuidistrict #cobrasnack #cobrabite #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026