कैरो: लोहरदगा लायंस क्लब को मिला झंडा व हथौड़ा, नेत्र शिविर से होगी सेवा कार्यों की नई शुरुआत
लोहरदगा लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश महतो एवं जिला सचिव सतीश जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुमला जिला लायंस क्लब की 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोहरदगा लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब के तत्वावधान में किया गया।