जालौन के नवागत एसपी सुरेश चन्द्र रावत का हुआ स्वागत, डीएम से की शिष्टाचार भेंट
पुलिस लाइन उरई में गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया अभिनंदन, पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
उरई, जालौन। जनपद जालौन के नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के आगमन पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन उरई में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुलिस गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत एसपी का स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच औपचारिक मुलाकात हुई।
नवागत पुलिस अधीक्षक के आगमन के साथ ही जनपद में कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर भी लोगों की निगाहें रहेंगी। नए पुलिस कप्तान के नेतृत्व में जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में और अच्छी भूमिका रहेगी।
जिला संवाददाता
Bbn 7
दैनिक नर्मदा की पुकार जालौन
Jalaun, Jalaun | Oct 9, 2026