उरई सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में 23 घायलों में 13 मासूम बच्चे शामिल, 5 महिलाएं और 5 पुरुष भी घायल।
हादसे में गंभीर रूप से घायल1 9 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर।
रेफर किए गए घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल।
घायलों में 4 साल की मासूम बच्ची से लेकर 70 साल तक की बुजुर्ग महिलाएं शामिल।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत पहुंचे उरई मेडिकल कॉलेज
सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बाकी घायलों का मेडिकल कॉलेज उरई और जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार।
उरई कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में सिलेंडर ब्लास्ट का मामला।
Jalaun, Jalaun | Nov 23, 2026