Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
raazrajpoothr
Previous slide
Next slide
17 निरीक्षक जनपद में आये
Jalaun, Jalaun
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के गेट 2 के सामने एबीवीपी कार्यक्रम के दौरान ट्रक ने फोर व्हीलर गाड़ी में मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला।
Jalaun, Jalaun | Nov 20, 2026
जालौन ABVP का मेडिकल के बाहर धरना प्रदर्शन जारी, मेडिकल प्राचार्य को रावण दर्शाते हुए लगाई होर्डिंग बैनर, बैनर के माध्यम से प्राचार्य को बताया अहंकारी, भ्रष्टाचारी व तानाशाह प्राचार्य, प्राचार्य हटाओ, मेडिकल बचाव की बैनर में लिखे स्लोगन,उरई के राजकीय मेडिकल कालेज गेट नंबर 1 पर ABVP का प्रदर्शन जारी। #jalaunpolice #deo_jalaun #ABVPVoice #Uppolice #adgzonekanpur #Jalaun #Orai #ABVP #MedicalCollege #StudentProtest #UPNews #NEWS #originalcontent
Jalaun, Jalaun | Nov 20, 2026
उरई मेडिकल कॉलेज विवाद: ABVP प्रांत सह मंत्री चित्रांशु ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी! मीडिया के सामने रखा पक्ष; बोले—दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो कल से सड़कों पर उतरेगी विद्यार्थी परिषद #JalaunNews #OraiNews #ABVP ChitranshuABVP #GMCJalaun #MedicalCollegeOrai
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026
नई बनी अटरिया–नसीरपुर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, नए डामरीकरण के बाद खुद से उखड़ने लगी व दरारे देने लगी सडक जालौन। अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग पर हाल ही में शुरू हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क की सतह उखड़ने और जगह-जगह दरारें दिखाई देने की शिकायत सामने आई है। सड़क की बदहाल होती स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता की गाढ़ी कमाई से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन सड़क की शुरुआती हालत ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, निर्धारित मानकों और कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही ठेकेदार की जवाबदेही तय कर खराब हिस्सों को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई है। अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या फिर सरकारी धन से बने इस मार्ग की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल यूं ही बने रहते हैं। पत्रकार राजकुमार दोहरे District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Dio Jalaun DM Jalaun Nitin Gadkari Yogi Adityanath Office
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बड़ा हंगामा! नर्सिंग छात्रों की समस्या पर बात करने गए ABVP संगठन मंत्री के साथ कथित मारपीट से कैंपस में तनाव। सवाल यह है कि शिक्षण संस्थानों में संवाद के बजाय हिंसा की नौबत क्यों आ रही है? प्रशासन खामोश क्यों? निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग। #Urai #Jalaun #MedicalCollege #ABVP #UttarPradesh #StudentNews
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन ड्यूटी से नदारद मिले डायल-112 के चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी सुरेश चंद्र रावत का बड़ा एक्शन! चेकिंग पॉइंट छोड़ निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिले पुलिसकर्मी, सरकारी वाहन गली में छिपाकर खड़ा कराने का भी आरोप; विभागीय जांच के आदेश। उरई (जालौन)। जनपद में पुलिस अनुशासन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप में डायल-112 में तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी चंद्रपाल और आरक्षी पवन नागर की ड्यूटी 3 अक्टूबर 2026 की रात पीआरबी-9684 पर लगाई गई थी। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी निर्धारित टाउन हॉल चेकिंग पॉइंट पर तैनात रहने के बजाय उरई रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिले। इसी तरह मुख्य आरक्षी केवलदास और महिला आरक्षी प्रतिभा 4 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4:50 बजे पीआरबी-8661 पर ड्यूटी के दौरान उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान सरकारी वाहन को गली में छिपाकर खड़ा कराया गया था। ड्यूटी में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहने और अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। एसपी का सख्त संदेश पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बड़ा सवाल: जब डायल-112 का काम संकट में फंसे लोगों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है, तो आखिर ड्यूटी के दौरान निर्धारित चेकिंग पॉइंट छोड़कर दूसरी जगह मौजूद रहना आमजन की सुरक्षा के साथ कितना बड़ा समझौता है?
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में हंगामा: एबीवीपी संगठन मंत्री से मारपीट के आरोप से गरमाया माहौल उरई (जालौन): राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में शैक्षणिक माहौल और सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से पटरी से उतरती नजर आई, जब नर्सिंग छात्रों की परीक्षा संबंधी समस्याओं को सुलझाने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संगठन मंत्री के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या है पूरा मामला? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नर्सिंग के कुछ छात्रों को परीक्षा में अनुत्तीर्ण किए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी समस्या के समाधान और उचित न्याय की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और संगठन मंत्री कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद त्रिवेदी से मिलने पहुंचे थे। उद्देश्य केवल इतना था कि छात्रों की इस समस्या पर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा कर कोई सकारात्मक हल निकाला जा सके। गंभीर आरोप और मारपीट की नौबत आरोप है कि जब कार्यकर्ता अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान कथित तौर पर मेडिकल के कुछ अन्य छात्रों को वहां बुलाया गया। इसके बाद अचानक हालात बिगड़ गए और संगठन मंत्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई। एक शिक्षण संस्थान के भीतर इस तरह की हिंसा होना और वह भी प्रशासनिक कक्ष के नजदीक, कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा है। उठ रहे तीखे सवाल * संवाद के बजाय टकराव क्यों? छात्रों की अकादमिक समस्याओं को बातचीत और नियमों के दायरे में सुलझाने के बजाय बात मारपीट तक कैसे पहुंच गई? * प्रशासन की भूमिका पर संदेह: क्या कॉलेज प्रशासन हालात को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ या इस विवाद के पीछे किसी तरह की शह थी? * सुरक्षा के दावे हवा में: जब कैंपस में ही छात्र और पदाधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम विद्यार्थियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? निष्पक्ष जांच की मांग घटना की सूचना मिलते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है। प्रशासन के बयान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस विवाद के पीछे की असल सच्चाई क्या थी।
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026
स्टेशन रोड पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर गरीब और बेसहारा लोग, रैन बसेरे शुरू होने का इंतजार! सर्दी का पारा गिरने लगा है और नवंबर का महीना भी समाप्ति की ओर है, लेकिन स्टेशन रोड पर रहने वाले गरीब और बेसहारा लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यह हैं कि कई गरीब लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। किसी के पास गर्म कंबल नहीं है तो कोई सिर्फ एक पतली चादर के सहारे ठिठुरती रात काट रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था कब होगी?क्या प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे? क्या जिम्मेदार इंसानों को इन गरीबों की तकलीफ दिखाई नहीं दे रही? ठंड बढ़ने से पहले रैन बसेरे की व्यवस्था, कंबल वितरण और जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे ठंड से ठिठुरने को मजबूर न हो। अब देखना होगा कि कब इन बेसहारा लोगों को कब मिलता है अपना आशियाना। , ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट।
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026