🚩 बाजपुर चीनी मिल के हक की लड़ाई में गुरजीत सिंह गिट्टे मैदान में!
सरकारी चीनी मिल बाजपुर के छिने हुए गन्ना सेंटरों को निजी चीनी मिलों में स्थानांतरित किए जाने से रोकने के लिए गुरजीत सिंह गिट्टे ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
यह लड़ाई आसान नहीं है, क्योंकि मुकाबला बड़े-बड़े सियासी धुरंधरों और ताकतवर लोगों से है। लेकिन बाजपुर चीनी मिल, उसके कर्मचारियों और क्षेत्र के गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत आवाज उठाना बेहद जरूरी है।
अब अकेले लड़ने से काम नहीं चलेगा, संगठन की ताकत और जनता का सहयोग जरूरी है।
आइए, बाजपुर चीनी मिल को बचाने और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों।
🌾 चीनी मिल हमारी, सेंटर हमारे — बाजपुर के हक पर पहरा हमारा!
✊ संगठन मजबूत होगा, तभी संघर्ष सफल होगा।