प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। 11 सितंबर 2026
पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44 आवासन स्थलों पर 12,070 श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा
गया जी, 11 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवासन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। तीर्थयात्रियों के लिए कुल 44 आवासन स्थल बनाए गए हैं, जहाँ लगभग 12,070 तीर्थयात्रियों के आवासन की व्यवस्था की गई है।
सभी आवासन स्थलों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएँ दुरुस्त रखी गई हैं। इनमें पेयजल, चेंजिंग रूम, शौचालय, स्नानागार, पर्याप्त रोशनी, पंखे तथा महत्वपूर्ण दूरभाष नंबरों से संबंधित आवश्यक साइनेज की व्यवस्था शामिल है।
तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवासन स्थलों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवासन स्थलों पर 24×7 सफाई व्यवस्था भी रखी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सभी आवासन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।
ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि आवासन स्थलों पर उपलब्ध सभी सुविधाओं की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रमुख आवासन स्थल एवं क्षमता
पितृपक्ष मेला के दौरान चिन्हित प्रमुख आवासन स्थलों में मध्य विद्यालय कोसडीहरा में 160 आवासन क्षमता, निगमा मोनास्ट्री में 2400 क्षमता, प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बोधगया में 100, मध्य विद्यालय धनवा बोधगया में 200, मध्य विद्यालय सूर्यपुरा बोधगया में 160, bit गया बुद्धा रिजॉर्ट बोधगया में 150, राजकीय मध्य विद्यालय घुघडी ताड में 100, कन्या उच्च विद्यालय गया में 150, अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 200, गुरु नानक मध्य विद्यालय गया में 150, आदर्श नव बालिका मध्य विद्यालय गया में 150, गौरी कन्या मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय मानपुर में 100, आकाश पॉलिटेक्निक माडनपुर में 250, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय रमना में 200, मध्य विद्यालय भगवानपुर बोधगया में 50 मध्य विद्यालय हरिओ में 100, मानवीकी भवन गया कॉलेज में 800, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में 200, राम रुचि बालिका इंटर विद्यालय में 520, महावीर इंटर विद्यालय में 500, आईटीआई गया में 100, राजकीय मध्य विद्यालय केंदुई में 200, बृजभूषण संस्कृत महाविद्यालय डेल्हा में 200, टी मॉडल इंटर विद्यालय में 400 , न्यू मध्य विद्यालय चांद चौरा में 100, राजकीय मध्य विद्यालय अक्षय वट में 250, चंद्रशेखर उच्च विद्यालय अक्षयवट में 250, गया जी धर्मशाला में 120, राजकीय मध्य विद्यालय गोदावरी में 200, बरनवाल प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू विद्यालय मानपुर में 150, प्लस टू हरिदास सेमिनरी विद्यालय में 400, मगध विश्वविद्यालय परीक्षा भवन में 1200 सहित अन्य आवासन स्थल चिन्हित किये गए हैं।
CMO Bihar Prabhat Khabar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India DD News Bihar All India Radio News
#facebookpost #facebookdaily #FacebookPage #explorepage #growth
Gaya, Bihar | Sep 11, 2026