बिदुपुर: बिदुपुर सीएचसी में डिलीवरी के बाद पैसे लेने का आरोप, दो एएनएम पर गंभीर आरोप
वैशाली जिले के बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दो एएनएम पर प्रसूता के परिजनों से जबरन पैसे लेने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।पीड़ित संध्या देवी के साथ अस्पताल आई उनकी बुआ सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि धबौली गांव से डिलीवरी के लिए अस्पताल आने पर प्रसूता ने एक पुत्र को जन्म दिया।