बवैशाली जिले के बिदुपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर सादुल्लापुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी निरंजन सिंह के रूप में की गई है।