बिदुपुर: बिदुपुर में फल दुकानदार पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई
खालसा चौक के पास गुरुवार सुबह एक फल दुकानदार पर आठ-दस की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने लोहे की रॉड, पाइप और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जख्मी दुकानदार की पहचान चकौसन बाजार निवासी रघुनाथ कुमार के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया