वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मायाराम हार्ट के समीप स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। हादसे में रेस्टोरेंट का किचन पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।र