जमुई: KKM कॉलेज पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री ने कहा- नीतीश के राज्य में बिहारी कहने पर होता है गर्व, जूठ खोका है प्रशांत किशोर
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 बिहार सरकार के उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा KKM कॉलेज पहुंचे, जहां रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे मीडिया कर्मी से मुखातिब हुए और जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें ‘जूठ खोका’ कह दिया और उसके बारे में कुछ नहीं बात करने की बात कही।