जमुई: सतगामा वार्ड संख्या 3 में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, महिला से संबंधित कानून की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में रविवार की दोपहर 1:30 बजे शहर के सतगामा वार्ड नंबर 3 में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर के दौरान पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, दहेज प्रथा कानून एवं महिलाओं से संबंधित कानून के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही कई अहम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।