जमुई: एसपी ने आवास स्थित कार्यालय में क्राइम कंट्रोल को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 रविवार की शाम 4 बजे के करीब एसपी मदन कुमार आनंद ने अपने आवास परिसर स्थित कार्यालय में जिले के सभी थाना अध्यक्षों के साथ क्राइम कंट्रोल करने को लेकर बैठक की। वही बैठक में एसपी मदन कुमार आनंद ने सभी थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने को लेकर निरंतर गस्ती करने तथा असमाजिक तत्वों की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।