जमुई: KKM कॉलेज में समारोह आयोजित कर जिला प्रभारी मंत्री ने टीआर थ्री के शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 KKM कॉलेज में टीआर थ्री शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन रविवार को दिन के 11:00 बजे किया गया। इस समारोह में जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा द्वारा 1236 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें 571 पुरुष और 671 महिलाएं शामिल हैं। वहीं सिकंदरा विधायक, डीएम, एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।