जमुई: महादेव सिमरिया में चार दिवसीय जुम्भिकग्राम का शुभारंभ हुआ
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 महादेव सिमेरिया मैदान मे जुम्भिकग्राम महोत्सव रविवार की दोपहर 3 बजे किया गया। चार दिवसीय महोत्सव का रविवार को समाजसेवी व भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह एवं महोत्सव कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, मुखिया विनोद यादव सरपंच केदार सिंह, लोजपा नेता रविशंकर पासवान, राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।