टीकमगढ़: गल्ला व्यापारी संघ ने शहर में प्रेस वार्ता की, 15 हजार क्विंटल गेहूं जब्ती का विरोध किया
टीकमगढ़ जिला प्रशासन में 15000 क्विंटल गेहूं कल जप्त किया था। गुरुवार की शाम गल्ला दलहन तिलहन व्यापार संघ में इस कार्यवाही का विरोध किया है। टीकमगढ़ शहर के स्थानीय होटल में एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यवाही को अवैध बताया। व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी बंद रखने की चेतावनी दी है।