मड़ावरा: सीरोन में फसल में भैंस घुसने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी चलने से 4 लोग घायल
मड़ावरा क्षेत्र के सीरौंन गांव में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे फसल में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गये। जिससे दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष मड़ावरा थाने पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।