ओबरा: चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामी वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Sep 11, 2026 हेरोइन तस्करी के मामले में चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं।