बांसगांव: अचानक गिरने से गगहा इलाके के कोठा गांव के निवासी हुई अधेड़ की मौत, राहगीरों की सूचना के बाद परिजन ले गए अस्पताल
गगहा इलाके के कोठा गांव निवासी कृष्णा सिंह (48) की भी अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम वे अपने घर से अपने बगीचे की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में पानी की टंकी के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन तत्काल उन्हें गगहा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।