बांसगांव: गोपालपुर तिराहे से चंदौली की तरफ जा रहे रोड पर स्थित पुलिया से अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, दो लोग हुए घायल
उरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मुरारपुर के भवानीपुर गांव निवासी सोनू अरविंद गौण पुत्र राम लखन गौण व छोटू उर्फ आकाश शर्मा अपने दो पहिया वाहन से पूर्व से गोला की तरफ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक से वह अभी चंदौली के आगे पड़ने वाले पुलिया के पास ही पहुंचे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से उछल कर खाई में जा गिरी।