बांसगांव: हत्या के प्रयास के आरोप में चार अभियुक्त को बेलीपार पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
मंगलवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमौल निवासी राजकमल पूत्र रम्मल ने तहरीर देकर बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। राज कमल ने तहरीर मे बताया था कि रविवार को गाँव के ही इन्दल पूत्र रामजी के शादी मे हम लोग ग्राम बड़गहन बारात गए थे। वहीं पर कुछ विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश को लेकर कुसमौल मे चार लोगों ने लाठी डंडा व राड से अक्षय पर हमला कर दिया था।