बांसगांव: बांसगांव के कौड़ीराम में CM योगी ने कहा,गीडा के तर्ज पर धुरियापार में नया औद्योगिक क्षेत्र होगा विकसित
गोरखपुर जनपद के बाँसगाँव तहसील के कौड़ीराम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पसीना आप कमल फूल के लिए बहा रहे हैं, इस कर्ज को यहां का विकास करके चुकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीडा की तर्ज पर धुरियापार में भी नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसके बाद पूरी दुनिया यहां नौकरी मांगने आएगी। योगी आदित्यनाथ बुधवार को कौड़ीराम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।