बांसगांव: बांसगांव थाना क्षेत्र के मोहन बैदोली गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का एक अज्ञात व्यक्ति ने पीटकर किया हत्या
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के मोहन बैदोली गांव में 75 साल के रामकिशुन की गांव के एक व्यक्ति ने पीट कर हत्या कर दी। पति को बचाने गई पत्नी करमदानी को भी मनबढ़ों ने घायल कर दिया। थानाध्यक्ष बांसगांव ने बताया कि मोहन बैदोली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग की हत्या करने की सूचना मिली। जांच के क्रम में पता चला कि रामनयन अपने घर के बाहर सोये हुए थे।