बांसगांव: पत्नी के ऊपर सबल से वार करके गले पर चाकू से वार करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गगहाँ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमीन भीटी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर जान से मारने की नीयत से सब्बल से वार करने के बाद चाकू से गला रेत करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गगहा थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपी अभियुक्त अर्जुन विश्वकर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।