नबीनगर: अकोरहा गांव से पुलिस ने एक फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना के पुलिस ने अकोरहा गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी दिनेश्वर पासवान है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था. काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.