नबीनगर: धनर बीघा गांव के समीप से 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त, दो शराब धंधेबाज गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने धनर बीघा गांव के समीप से 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त की है. वहीं मौके पर से दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज सोरी गांव निवासी जयप्रकाश कुमार और सोनु कुमार है . थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.