नबीनगर: खरौंधा गांव से पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी खरौंधा गांव निवासी जयराम सिंह, बलराम सिंह और योगेश सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त तीनों पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था. गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.