नबीनगर: शिवगंज में 16 मार्च को आयोजित होने वाली सीता थापा महोत्सव की तैयारी पूरी, सांसद सुशील कुमार सिंह करेंगे उद्घाटन
शिवगंज में 16 मार्च को आयोजित होने वाली सीता थापा महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सांसद सुशील कुमार सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि शनिवार को सुबह 9:00 बजे से सीता थापा में पूजन के बाद महोत्सव की शुरूआत किया जाएगा. यह महोत्सव 16 व 17 मार्च को आयोजित होगी.