बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के बड़ेम गांव निवासी फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी प्रभुनाथ राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट से वारंट निर्गत था. गिरफ्तारी के भय से वह फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.