नबीनगर: पांडे कर्मा गांव में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त के घर डुग-डुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार
माली थाना की पुलिस ने एसपी औरंगाबाद के निर्देशन में पांडे कर्मा गांव में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पांडे कर्मा गांव निवासी हरीश कुमार शेखर उर्फ टूटू के घर पर डुग-डुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है. उसे पर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था .