308 पहिए, 200 टन से ज्यादा वजन और बेल्जियम से बलरामपुर तक का सफर!
इस समय चंदौली और वाराणसी के बॉर्डर पर ये ट्रक लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग दूर-दूर से इसे देखने, सेल्फी लेने और रील बनाने पहुंच रहे हैं।
लेकिन ये सिर्फ 308 पहियों वाला ट्रक नहीं है। इसके ऊपर लदा है एक विशाल औद्योगिक वेसल/वैक्यूम बॉयलर, जिसे बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप पोर्ट लाया गया।
इसके बाद इसे विशेष 308-पहियों वाले मल्टी-एक्सल ट्रांसपोर्टर पर लादकर झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश लाया गया है।
अब इसका अंतिम पड़ाव है बलरामपुर की चीनी मिल का एथेनॉल प्लांट, जहां इस भारी-भरकम मशीन को प्लांट में लगाया जाना है।
इतना बड़ा और भारी कार्गो होने के कारण इसे रास्ते में बेहद धीमी गति से ले जाया जा रहा है। कई जगह फुटओवर ब्रिज, साइन बोर्ड और दूसरी बाधाओं को हटाना पड़ रहा है ताकि ये सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ सके।
यानी बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा, फिर सड़क के रास्ते झारखंड-बिहार और अब चंदौली-वाराणसी होते हुए ये मशीन अपने अंतिम पड़ाव बलरामपुर की ओर बढ़ रही है।
और यही वजह है कि जहां से भी ये गुजर रहा है, वहां लोगों की भीड़ और कैमरे अपने आप निकल आ रहे हैं।
#viraltruck #Chandauli #varanasi #Gonda #Balrampur Vessel