#Balrampur ! आयोग पर तथ्यहीन आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दे विपक्ष: डॉ. आरती तिवारी...
#बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में निर्वाचन आयोग, ईवीएम-वीवीपैट और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्षी दलों के सवालों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को ठोस तथ्य और प्रमाण पेश करने चाहिए।
डॉ. तिवारी ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद आयोग और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने के बजाय अपनी संगठनात्मक कमजोरियों का आत्ममंथन करे।
SIR पर भ्रम न फैलाएं
उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR-2026 मतदाता सूची को अद्यतन करने की सामान्य प्रक्रिया है। निर्वाचन आयोग के नागरिक सेवा पोर्टल पर SIR सेवाएं, मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा और नए पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 उपलब्ध है। दल भ्रम फैलाने के बजाय पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने में सहयोग करें।
संस्थाओं का सम्मान जरूरी
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। इसकी साख पर बयानबाजी के बजाय न्यायिक निर्णयों और आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।
विपक्ष से 5 सीधे सवाल:
बिना प्रमाण आयोग पर आरोप लगाने से बचें।
SIR व मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भ्रामक प्रचार बंद करें।
पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
ईवीएम-वीवीपैट संबंधी दावों के सबूत सार्वजनिक करें।
संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा का सम्मान करें।
प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ और अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी उपस्थित रहे।
#Balrampur