गिर्वा: गर्मी में बढ़ती जल जरूरतों को लेकर सरकार सतर्क, जलदाय विभाग के एक्सईएन ने पटेल सर्कल कार्यालय में दी जानकारी
Girwa, Udaipur | Apr 22, 2025 गर्मी में जल जरूरतें बढ़ीं, सरकार सतर्क। दरअसल राजस्थान में बढ़ती गर्मी और जल खपत को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जलदाय विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उदयपुर में अधिशाषी अभियंता राहुल चौधरी ने बताया कि जल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए ट्यूबवेल, हैंडपंप व टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है।