ढीमरखेड़ा: कटनी कलेक्टर कर रहे eKYC कार्य की समीक्षा, ढ़ीमरखेड़ा में 1 लाख से अधिक नागरिकों का eKYC कार्य पूर्ण
शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिल सके इस हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर समग्र आईडी से आधार नंबर की ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में अब तक 11 लाख 56 हजार 683 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जो कि कुल लक्ष्य का लगभग 80 फीसदी है