ढीमरखेड़ा: ढीमरखेडा पुलिस की दबंग कार्रवाई, कैंची से हमला करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुर में पारिवारिक विवाद ने आज खूनी रूप धारण कर लिया यहां पर विवाद के कारण तैश में आए नाबालिग भतीजे ने अपने ही चाचा के ऊपर कैंचियों से हमला कर दिया भतीजे ने चाचा के शरीर पर कैंची से तीन बार बार किया घटना के बाद घायल चाचा को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है