ढीमरखेड़ा: सिमरिया गांव के दूंनाई घाट में नदी में दिखे 4 मगरमच्छ, वीडियो आया सामने
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के सिमरिया गांव से एक वीडियो सामने आया है बताया जा रहा है कि बेलकुंड नदी के दूंनाई घाट पर एक साथ चार मगरमच्छ दिखाई दिए हैं इस बाद वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर जो सामने आया है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेलकुंड नदी के शांत पानी में चारों मगरमच्छ किनारे के पास आराम करते हुए नजर आ रहे हैं