ढीमरखेड़ा: उमरियापान: ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
उमरियापान अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत शनिवार को उमरियापान थाना सहित जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की गई । अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब बिक्री और निर्माण में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की गई