जगदलपुर: अवैध कब्जों से गौ-चर भूमि मुक्त कराने की मांग तेज़, विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की
विश्व हिंदू परिषद, जिला बस्तर ने जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी, जगदलपुर को एक ज्ञापन सौंपकर ग्राम करकापाल की गौ-चर (चारागाह) भूमि पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की मांग की है। ज्ञापन में विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि ग्राम करकापाल की खसरा भूमि क्रमांक 221 कुल रकबा 0.320 हेक्टेयर क्षेत्र चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।