जगदलपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने सिटी ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
वन मंत्री केदार कश्यप ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । बता दें कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जायेगी।