जगदलपुर: जिला कार्यालय में बैठक में कलेक्टर ने कहा, धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी समय पर केंद्र की सभी व्यवस्थाएं करवाएं
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि आगामी दिनों से धान की खरीदी की जानी है, अतः धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी समय पर केंद्र की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाएं, साथ ही धान के अवैध परिवहन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए नजदीकी पुलिस थाने में गाड़ी को जप्त करवाएं।