जगदलपुर: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के विषय में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दी जानकारी
बीजापुर जिले में नक्सलियों के सफाए के लिए निकली फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पड़ने वाले नेशनल पार्क एरिया में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 6 नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए लोगों में नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज भी शामिल है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।