जगदलपुर: अपर मुख्य सचिव गृह ने एलडब्ल्यूई जिलों में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली
एलडब्ल्यूई जिलों में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुधवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में एनसीएईआर के सर्वे के आधार पर केंद्रीय स्तर पर जिलों के बुनियादी ढांचा के अंतराल (गेप) के संबंध में संबंधित जिलों से संज्ञान लिया गया।