करछना: देवरी कला गांव में माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों के कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने माफियाओं के द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों का कटान जोरों शोरों पर किया जा रहा है। एक तरफ सरकारे पर्यावरण की संतुलन बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर अभियान चला कर पौधारोपण कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इसी सरकार के संबंध अधिकारी के उदासीनता के चलते माफिया धड़ल्ले से हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ काट रहे हैं।