करछना: मेवालाल बगिया तिराहे के पास हार्डवेयर की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के मेवालाल बगिया तिराहे के पास हार्डवेयर की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई,हालांकि आग नहीं लग पाई है,लेकिन व्यक्ति द्वारा आग लगाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,दुकान के मालिक द्वारा पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है, नैनी पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।